IIT (ISM) धनबाद में छात्रों ने जानी भूकंप विज्ञान की बारीकियां…

IIT (ISM) धनबाद में छात्रों ने जानी भूकंप विज्ञान की बारीकियां…

धनबाद(DHANBAD): Indian Institute of Technology (ISM) Dhanbad के एप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग की ऑब्जर्वेशनल सिस्मोलॉजी लैब द्वारा बुधवार को अपर्णा पब्लिक स्कूल, धनबाद के छात्रों के लिए “भूकंप सूचना एवं जागरूकता आउटरीच कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भूकंप के कारण, उससे होने वाले खतरे और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

डॉ. धीरज कुमार सिंह ने इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से छात्रों को भूकंप विज्ञान की बुनियादी बातें समझाईं। छात्रों ने विभिन्न मॉडल और गतिविधियों के जरिए भूकंप से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियों को करीब से जाना और काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

एप्लाइड जियोफिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. सौमेन मैती ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए छात्रों को वैज्ञानिक सोच और आपदा जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम विभाग की चल रही आउटरीच पहल का हिस्सा था। इससे पहले 19 मार्च 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर, भूली तथा 11 अप्रैल को जी.एस. आदिवासी हाई स्कूल, यादवपुर के छात्रों के लिए भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (NCSTC) द्वारा समर्थित रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोधार्थियों, मास्टर्स छात्रों और विभागीय कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *