महंगाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी…

महंगाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी…

धनबाद(DHANBAD): गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।

झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार दोहरी नीति अपना रही है। एक ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर सबका साथ, सबका विकास का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और सरकार को तत्काल कीमतों में राहत देनी चाहिए।

वहीं, जिला सचिव मन्नू आलम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनमाने तरीके से रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *