डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है। यह अमेरिकी अभियान होर्मुज स्ट्रेट में फंसे कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए शुरू किया गया था। हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी में नाकेबंदी जारी रहेगी। ट्रंप के मुताबिक पाकिस्तान के अनुरोध और संभावित अमेरिका-ईरान शांति समझौते की कोशिशों के चलते यह फैसला लिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस ऑपरेशन में गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, एयरक्राफ्ट, अनमैन्ड प्लेटफॉर्म और 15 हजार सैनिक तैनात किये थे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

