10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित भंडारी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने मेडिकल दुनिया को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से बैठे डॉक्टर मोहित भंडारी ने भारत के इंदौर में मरीज का सफल ऑपरेशन किया। करीब 10 हजार किमी दूर, लेकिन कंट्रोल एकदम सटीक।

सर्जरी गैस्ट्रोजेजुनोस्टॉमी प्रक्रिया से हुई। हाई-टेक कंसोल के जरिये डॉक्टर ने रोबोटिक आर्म्स को कंट्रोल किया। हर मूवमेंट रियल टाइम में ट्रांसफर हुये। इस पूरी प्रक्रिया में देरी इतनी कम थी कि यह इंसानी पलक झपकने जितनी तेज मानी जा रही है। इस ऑपरेशन में भारत में बना SSI Mantra एवं MantrAsana सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। ये तकनीक SS Innovations International ने डेवलप की है, जो एडवांस रोबोटिक सर्जरी सॉल्यूशंस के लिये जानी जाती है। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह 0.1 मिलीमीटर तक की सटीकता के साथ काम कर सकता है, जो इंसानी हाथों से भी ज्यादा प्रिसाइज माना जाता है। टेली-सर्जरी ने दिखा दिया कि अब इलाज “जहां मरीज, वहीं डॉक्टर” मॉडल पर जायेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *