सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आकर सुपरवाइजर की मौत…

सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में दर्दनाक हादसा, हाइवा की चपेट में आकर सुपरवाइजर की मौत…

धनबाद(DHANBAD): सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में एक दर्दनाक हादसे में कर्मी की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि कंपनी में कार्यरत एक कर्मी हाइवा वाहन की चपेट में आ गय जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में घायल कर्मी को इलाज के लिए SNNMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रामस्वरूप नोनिया के रूप में हुई है,
जो गोधर क्षेत्र का रहने वाला था और कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।
उनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *