तमिलनाडु(TAMILNADU): तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता-राजनेता Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam यानी TVK इस बार चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करती नजर आ रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री M. K. Stalin अपनी पारंपरिक कोलाथुर सीट पर शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। हालांकि, अभी वोटों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है।
राज्यभर में मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। Dravida Munnetra Kazhagam यानी डीएमके कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, लेकिन TVK की एंट्री ने चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।
अब सवाल यह है कि क्या स्टालिन इस मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जाएगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

