
धनबाद(DHANBAD): धनबाद पुलिस बल को और सशक्त करने की दिशा में आज पुलिस केंद्र धनबाद में नवनिर्मित मैगजीन शस्त्रागार का उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि लगातार संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। शस्त्रागार के बनने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी। आने वाले समय में पुलिस लाइन में और भी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। रहने से लेकर काम करने तक की सूरत बदलेगी।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे जिले का शस्त्रागार पुलिस केंद्र में है। यहीं पर हथियार रखे जाते हैं और उनका रखरखाव व मेंटेनेंस किया जाता है। नया शस्त्रागार बनने से हथियारों और गोलियों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था और बेहतर होगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

