भाजपा SC मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष की संदिग्ध मौत,पुलिस जांच में जुटी…

भाजपा SC मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष की संदिग्ध मौत,पुलिस जांच में जुटी…

धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाजपा के एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. घटना के बाद परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों का आरोप है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और दोनों पत्नियों के साथ उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे थे. मृतक अमृत दास की मां और बहन ने दोनों पत्नियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी के साथ बाजार गए थे। जो बाद में पारिवारिक विवाद के बढ़ने का कारण बन गया था। इसी के बाद यह रहस्यमयी घटना सामने आ पाई है, फिलहाल इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों के द्वारा इस मामले में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही है जांच:-
इस पूरे मामले पर गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। लेकिन शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
अभी तक किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

NEWSANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *