रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

राँची(RANCHI): रांची के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख की लेवी मांगने वाले दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने हथियार समेत धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समरित गंझू उर्फ मलिंगा (हजारीबाग) और सोनू उरांव उर्फ सन्नी (रांची) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से रांची, रामगढ़, चतरा और हजारीबाग के कारोबारियों को धमका कर पैसे वसूल रहे थे।

Ranchi पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद विशेष टीम बनाई गई। ईरबा गोलचक्कर के पास संदिग्ध हालत में खड़े दोनों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को देखते ही भागने लगे। जिसपर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से देसी कट्टा, मैगजीन, 2 मोबाइल, राउटर, सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिनका इस्तेमाल धमकी देने में किया जा रहा था। पूछताछ में दोनों ने कई जिलों में रंगदारी मांगने की बात कबूल की है। इनमें से समरित गंझू का आपराधिक इतिहास भी लंबा है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *