आग में राख हुआ मुर्गी फार्म, तबाह-बर्बाद हो गया एक परिवार…

आग में राख हुआ मुर्गी फार्म, तबाह-बर्बाद हो गया एक परिवार…

झारखंड(JHARKHAND): गढ़वा के धुरकी प्रखंड स्थित खाल गांव में बीती रात आग ने ऐसा कहर बरपाया कि एक मेहनतकश परिवार की पूरी दुनिया ही राख में बदल गई। मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग ने करीब 10 लाख की संपत्ति पल भर में निगल ली। फार्म संचालक केश्वर राम का पूरा कारोबार तबाह हो गया। आग इतनी तेज कि पूरा फार्म चंद मिनटों में जल गया। हजारों चूजे, दाना, मशीनें सब राख हो गया। आग पर काबू पाने की कोशिश में जसवंत कुमार रंजन (संचालक का पुत्र), राहत अंसारी एवं मनीषा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गये, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्ज लेकर खड़ा किया था कारोबार, अब सब खत्म
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, केश्वर राम ने सहयोग समिति से कर्ज 2 लाख रुपये कर्ज लेकर कारोबार शुरू किया था। वहीं, JSLPS से 3 लाख रुपये लोन लिया था। वहीं, 5 लाख रुपये जमा पूंजी लगाई थी। कुल मिलाकर 10 लाख का निवेश किया गया था, जो अब राख बन चुका है। आग लगने से करीब 2500 तैयार चूजे, 80 बोरा दाना, इन्वर्टर, बैटरी, सिंटेक्स एवं ड्रिंकर, फिल्टर और अन्य सामान जल गये।

गढ़वा पुलिस मामले की तहकीकात में
पीड़ित केश्वर राम ने एक पड़ोसी महिला पर आगजनी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से उन्हें धमकी मिल रही थी। “बर्बाद कर देंगे” जैसे शब्द अब सच में बदल गये। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *