100 में 100 : जमशेदपुर की बेटी शांभवी बनी देश की नंबर-1…

100 में 100 : जमशेदपुर की बेटी शांभवी बनी देश की नंबर-1…

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): सरायकेला और जमशेदपुर आज गर्व से सराबोर हैं। CISCE के ISC 12वीं रिजल्ट में शांभवी तिवारी ने 100% अंक लाकर पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ली है। गणित, भौतिकी, रसायन, हर विषय में फुल मार्क्स मिले। कठिन से कठिन सवाल भी शांभवी के सामने आसान साबित हुये। शिक्षकों के लिये भी यह उपलब्धि आश्चर्य और गर्व का संगम बन गई। शांभवी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जमशेदपुर की छात्रा है। स्कूल प्रबंधन ने इसे झारखंड की मेधा का प्रतीक बताया।

100 में 100ः कामयाबी का मंत्र, घंटों नहीं, क्वालिटी जरूरी
शांभवी ने अपनी कामयाबी के पीछे कुछ खास बातें बताई, उसने मीडिया से कहा कि पढ़ाई में घंटों से ज्यादा क्वालिटी टाइम जरूरी है। नियमितता ही सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षकों के नोट्स और मार्गदर्शन से नींव मजबूत होती है। शांभवी तिवारी अब NEET की तैयारी में जुटी हैं। उसका लक्ष्य, डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। पिता राकेश रमन आकाशवाणी जमशेदपुर में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि “बेटी पर कभी दबाव नहीं डाला, यह जीत हर उस छात्र की है जो बड़े सपने देखता है।” इधर, शांभवी के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। शहर के लोग इसे जमशेदपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *