पाकुड़(PAKUR) पाकुड़ जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जाँच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरुद्ध जिले के रवींद्र चौक से अम्बेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया।
मशाल जुलूस का नेतृत्व में झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव ने किया।
मशाल जुलूस में जिले के सभी प्रखंडों से काफी संख्या में में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव ने कहा कि केंद की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राज्य के लोकप्रिय युवा आदिवासी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को बार बार परेशान करने का काम किया जा रहा है।
भाजपा ऐन-केन-प्रकारेण हमारे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की छवि को धूमिल कर उनको प्रताड़ित करना चाहती है। लेकिन भाजपा को यह समझना चाहिए कि अगर हमारे मुख्यमंत्री को बार बार ED या अन्य कोई एजेंसियों द्वारा परेशान किया जाता है तो हम झामुमो कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे।

मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, बुद्धि जीवी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर ,महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, युवा जिला सचिव उमर फारूक, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य अजफारुल शेख, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार,
हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम अंसारी, सचिव राजेश सरकार ,संगठन सचिव कौसर शेख , नगर सचिव नुरालाम ,युवा प्रखंड अध्यक्ष उत्पल तिवारी ,गौर मंडल ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसरफ़ हुसैन ,मुखिया पीटर मराण्डी , मुखिया लखन मुर्मू ,

रियाज अंसारी ,पतरस मुर्मू ,राजकीरण तुरी ,फुरकान शेख ,रफिजुद्दीन शेख़ ,सेलिम शेख़ ,अनेकुल आलम , प्रकाश हांसदा ,सुभान हांसदा ,फरिजुद्दीन शेख़ ,पंचलाल रजवार , जमीरुल शेख़ ,अलिएकबर ,स्टीफन जोरसीड शेख ,बारिक शेख ,प्रकाश सिंह, आफताब आलम, आदित्य तिवारी , जाकिर शेख़ ,अशरफुल शेख़ मेसकतुल शेख़ ,अब्दुल मसूद , सत्तार शेख़ ,अमीरुल इस्लाम , रोजिबुल शेख ,अब्दुल मालिक ,चन्दन सरकार ,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..