निगम की एनफोर्समेंट टीम ने धनबाद के दर्जनों बैंक्वेट हॉल, हॉस्टल, रिसोर्ट के रजिस्ट्रेशन की जांच की…

निगम की एनफोर्समेंट टीम ने धनबाद के दर्जनों बैंक्वेट हॉल, हॉस्टल, रिसोर्ट के रजिस्ट्रेशन की जांच की…

धनबाद(DHANBAD): नगर आयुक्त के निर्देशानुसार धनबाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बैंक्वेट हॉल, लॉज, हॉस्टल एवं रिसोर्ट आदि प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन संबंधी निरीक्षण इंफोर्समेंट टीम द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रतिष्ठानों की जांच की गई:पंचशील मैरिज हॉल, तमाशा मैरिज हॉल, आमंत्रण मैरिज हॉल, ट्यूलिप मैरिज हॉल, मिलानो मैरिज हॉल, द रीत मैरिज हॉल एंड रिजॉर्ट, गीता रानी मैरिज हॉल, टीएमजी रिजॉर्ट एंड मैरिज हॉल, सेलिब्रेशन मैरिज हॉल एंड रेस्टोरेंट, एसबी इंटरनेशनल बैंक्वेट हॉल एवं अन्य प्रतिष्ठान।जांच के दौरान पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठानों के पास आवश्यक रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में सभी संचालकों को आवश्यक रजिस्ट्रेशन शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *