धनबाद(DHANBAD): धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एडमिटवाइज कंसल्टेंसी में आज शाम एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाई रोहित चौधरी पहुंचे।बताया जा रहा है कि रोहित चौधरी सबसे पहले रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद वे धनबाद पहुंचे, जहां हाउसिंग कॉलोनी में ऐडमिटवाइज कंसल्टेंसी के डायरेक्टर सुशांत कुमार एवं अन्य युवाओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया।ऐडमिटवाइज कंसल्टेंसी के सुशांत कुमार के करीबी होने के नाते वह उनसे मुलाकात करने आए । इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित चौधरी ने कहा कि बिहार में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है, ताकि बिहार के युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।फिलहाल, इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में एडमिटीज़ कंसल्टेंसी के निदेशक सुशांत कुमार के साथ उनके सहपाठी माधव चौहान, अभिनव चौहान, धनंजय रविदास, दीपक कुमार, विवेक सिंह आदी उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

