DESK: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम रघुवंशी फिलहाल शिलांग की जेल में बंद थीं।
गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल चुकी है। अब मुख्य आरोपी को राहत मिलने के बाद इस केस ने एक बार फिर सुर्खियां पकड़ ली हैं।हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद केस की सुनवाई जारी रहेगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
फिलहाल, इस फैसले के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और सभी की नजरें अब अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

