पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में राज्य की 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जहां 1,448 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है—क्या ममता बनर्जी अपना गढ़ बचा पाएंगी या भाजपा इस बार नया इतिहास रचेगी?
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

