देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार है। गर्म हवायें जैसे आग उगल रही हों। इसी तपती दोपहर में एक बयान आया और सोशल मीडिया पर छा गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘प्याज वाला जुगाड़’। शिवपुरी के एक कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा कि AC नहीं, प्याज है मेरा सहारा। ”मैं न AC इस्तेमाल करता हूं, न ठंडी हवा में रहता हूं, बस जेब में एक प्याज रखता हूं।” उन्होंने मंच पर जेब से प्याज निकालकर भी दिखाया। फिलहाल पूरा उत्तर भारत हीटवेव की चपेट में है, ऐसे में सिंधिया का यह बयान चर्चा में आ गया।
AC नहीं, जेब में प्याज, वायरल जुगाड़
लोग जहां ठंडे कमरों की तलाश में हैं, वहीं मंत्री सिंधिया का भरोसा देसी उपाय पर दिखा। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया, कुछ लोग बोले, “ये कैसा जुगाड़ है? तो कई लोगों ने कहा, “गांवों में तो ये पुराना तरीका है।” मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में यह मान्यता पुरानी है। माना जाता है कि कच्चा प्याज शरीर को ठंडक देता है और लू के असर को कम करता है। हालांकि आधुनिक विज्ञान में इसके पुख्ता प्रमाण कम बताये जाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसके शीतल गुणों की चर्चा जरूर मिलती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

