हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के बड़कागांव में आधी रात सड़कों पर अचानक पुलिस का सायरन गूंजा और शुरू हुआ सख्त एक्शन। SP अमन कुमार के निर्देश पर थानेदार दीपक कुमार सिंह ने एंटी क्राइम और ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाकर साफ संदेश दे दिया कि अब इलाके में लापरवाही नहीं चलेगी। पेट्रोल पंप, एटीएम और बैंक जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर दो और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की। गाड़ियों की डिक्की तक खंगाली गई, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण समेत हर जरूरी कागज की पड़ताल हुई और संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी गई।
SP का निर्देश, ऑपरेशन आगे भी जारी
अचानक चले इस अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया। थानेदार ने साफ किया कि ऐसे औचक ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराध और लापरवाही दोनों पर एक साथ लगाम कसी जा सके। SI अभिषेक कुमार और सशस्त्र बल के साथ हुई इस कार्रवाई ने एक तरफ असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी, तो दूसरी ओर आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

