CM का सख्त बयान, बोले जब मेरा घर टूट सकता तो…

CM का सख्त बयान, बोले जब मेरा घर टूट सकता तो…

बिहार(BIHAR): CM बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने मंच से साफ संकेत दे दिया कि अब प्रशासनिक ढिलाई नहीं चलेगी। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने ढोल पहाड़ी में पर्यटन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया और खुले मंच से अफसरों को सीधे चेतावनी दी कि “फाइल दबाकर बैठने वालों की अब खैर नहीं”।

प्रसारण और नेटवर्क समाचार
CM ने भावुक अंदाज में कहा कि विधायक और परिषद सदस्य तो कई बार रहे, लेकिन अपने ही क्षेत्र में मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा का मौका पहली बार मिला है, जो उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुये कहा कि बिहार को बदलना और समृद्ध बनाना अब उनकी प्राथमिकता है।

अतिक्रमण पर CM का सख्त रुख
अतिक्रमण पर सख्त रुख दिखाते हुये सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि सरकारी जमीन पर बने किसी भी ढांचे को बख्शा नहीं जायेगा, चाहे वह किसी का भी हो। उन्होंने उदाहरण देते हुये बताया कि उनके अपने घर की सीढ़ी भी प्रशासन ने तोड़ी है, जिससे साफ है कि नियम सबके लिए बराबर हैं। साथ ही उन्होंने हर घर सोलर योजना का जिक्र करते हुये कहा कि अब 1 किलोवाट सोलर से 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की दिशा में काम हो रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *