धनबाद(DHANBAD): भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन IHRA की धनबाद इकाई ने जिले में जनसेवा और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए एक नई और सशक्त टीम के साथ कार्य शुरू कर दिया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और न्याय का लाभ पहुँचाना है।
नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रकाश चंद्र पांडेय पप्पू पांडेय ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि संगठन पूरी तरह से जनहित के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा
हमारा लक्ष्य प्रशासन के कार्यों में सहयोग करना है ताकि किसी भी गरीब व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े। यदि किसी भी नागरिक को आधी रात को भी मदद की आवश्यकता महसूस होती है तो मानवाधिकार एसोसिएशन का हर सदस्य उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
अनुभवी नेतृत्व से मिलेगी मजबूती। संगठन में नए सदस्यों के जुड़ने से टीम को नई ऊर्जा मिली है
विजय कुमार राणा प्रदेश उपाध्यक्ष इनके मार्गदर्शन में संगठन राज्य स्तर पर जन कल्याणकारी नीतियों को बढ़ावा देगा।
मोहम्मद शाहिद जिला अध्यक्ष धनबाद जिले में स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु का कार्य करेंगे।
आज 26 अप्रैल आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संगठन जिला मजिस्ट्रेट पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन सामाजिक समरसता और शांति समिति जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। संगठन का मुख्य केंद्र बिंदु समस्या सुनना और उसका उचित समाधान सुनिश्चित करना है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दी बधाई इस नई पहल और टीम को पार्षद धीरज सिंह, विदेशी सिंह, रासबिहारी सिंह, और दिलीप मिश्रा सहित कई स्थानीय समाजसेवियों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रकाश चंद्र पांडेय विजय कुमार राणा और मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में यह संगठन धनबाद में सामाजिक उत्थान का एक नया अध्याय लिखेगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

