नये अफसरों से CM बोले, जनता ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी…

नये अफसरों से CM बोले, जनता ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी…

राँची(RANCHI): झारखंड के CM हेमंत सोरेन प्रशासनिक और पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं देते हुये कहा कि जनहित को हर फैसले का केंद्र बनायें, सुशासन जमीनी हकीकत बने एवं विकास का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये नये चेहरे झारखंड की तस्वीर बदल सकते हैं।

CM के साथ अहम मुलाकात में कई अधिकारी शामिल
इस अहम मुलाकात में कई आला अधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से IG शैलेन्द्र कुमार, माइकल राज एस, क्रांति कुमार गढ़देशी, लोहरदगा के DC संदीप कुमार मीणा, पलामू के DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, गुमला के दिलेश्वर महतो, लातेहार के DC संदीप कुमार, जामताड़ा के DC आलोक कुमार, साहेबगंज के DC दीपक कुमार दुबे एवं खूंटी के DC सौरभ कुमार शामिल थे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *