अमेरिका और ईरान के बीच टकराव अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को साफ निर्देश दे दिये हैं कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत कार्रवाई करें, समुद्र में माइंस बिछाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी एवं जरूरत पड़ी तो सीधे फायरिंग। दुनिया की निगाहें अब उसी रास्ते पर टिक गई हैं, जहां से वैश्विक तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है।
Trump का बड़ा दावा
ट्रंप(Trump) ने एक और बड़ा दावा करते हुये कहा कि अब इस जलडमरूमध्य पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है, बिना अमेरिकी मंजूरी कोई जहाज न अंदर आ सकता है, न बाहर जा सकता है। जब तक ईरान “सही डील” नहीं करता, ये नाकेबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान की अंदरूनी स्थिति को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों को ही नहीं पता, उनका असली नेता कौन है। कट्टरपंथी बनाम नरमपंथी, अंदरूनी टकराव चरम पर है। इस हालात को ट्रंप ने “पागलपन” करार दिया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

