सिंदरी(SINDRI): 23 अप्रैल को सिंदरी में सन् 1857 के स्वतंत्रता सैनानी बाबु कुंवर सिंह कि जयंती वीर कुंवर सिंह चौक स्थित भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिंदरी वासीयों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और महानायक के जयंती को विजय दिवस समारोह के रूप मे मनाई। उपस्थित लोगों में माल्यार्पण कांति सिंह (महासचिव) और वार्ड 54 का पार्षद नीरज सिंह उर्फ धीरज सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह , झारखंड बचाओ संग्राम समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह ,सोनू गिरी बजरंग दल ,वेदप्रकाश ओझा, जनाधिकार मंच के रंजित सिंह, भाजपा के प्रकाश बावरी , सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुनील पाठक, संजय सिंह, विजय सिंह, कामेश्वर सिंह, विदेशी सिंह,विजय सिंह ,रणधीर सिंह, शैलेश सिंह, अनिमा सिंह, गार्गी सिंह इत्यादी लोगो ने विजय दिवस समारोह में देश के एकता एंव अखण्डता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और वीर कुंवर सिंह अमर रहे के नारे सें शहर को गुंजायमान किया। समारोह के आयोजनकर्ता कुंदन सिंह (शेरू) थे ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

