वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस पर भव्य समारोह, हाई मास्क लाइट का हुआ उद्घाटन…

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस पर भव्य समारोह, हाई मास्क लाइट का हुआ उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वीर कुंवर सिंह नगर स्थित वीर कुंवर सिंह सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। समारोह स्थल देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल से गूंज उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हाई मास्क लाइट का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाई मास्क लाइट के लगने से क्षेत्र में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी तथा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय नागरिकों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति स्नेहपूर्ण सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजीव सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “वीरता और देशभक्ति की मिसाल बाबू वीर कुंवर सिंह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में लगभग 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ नेतृत्व किया। उनकी रणनीति और पराक्रम ने ब्रिटिश सेना को कड़ी चुनौती दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।”

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 का स्वतंत्रता संग्राम में वीर कुंवर सिंह का योगदान अतुलनीय रहा है। लगभग 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। अपनी उत्कृष्ट रणनीति और पराक्रम के बल पर उन्होंने ब्रिटिश सेना को कई बार कड़ी चुनौती दी और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों में सदैव के लिए अमर हो गए।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *