“इस बार तृणमूल हार रही है” — मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खागेन मुर्मू का बड़ा दावा…

“इस बार तृणमूल हार रही है” — मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खागेन मुर्मू का बड़ा दावा…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। खागेन मुर्मू ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस की हार तय है।

मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खागेन मुर्मू ने गज़ोल स्थित देवतला प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ हिंसा से लेकर बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

खागेन मुर्मू ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार बंगाल में सरकार बनाएगी।
वहीं, राज्य में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई जगहों से शांतिपूर्ण मतदान की खबरें सामने आ रही हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *