बंगाल(BENGAL ): मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस मामले पर दिनेश शर्मा ने कड़ा बयान दिया है।
भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है, जिससे स्थिति पर नियंत्रण रखा जा रहा है।
न्होंने आगे कहा कि जो लोग हिंसा में शामिल हैं, वे अपने किए को आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

