DESK: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
रेलवे ने इस समर सीजन में 18,200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में काफी राहत मिलेगी।
हर साल गर्मियों में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है, लेकिन इस बार रेलवे के इस कदम से भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
इन स्पेशल ट्रेनों को देश के प्रमुख रूट्स पर चलाया जाएगा, खासकर उन रूट्स पर जहां यात्रियों की मांग सबसे ज्यादा रहती है।
अगर आप भी छुट्टियों में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
टिकट बुकिंग और टाइमटेबल की जानकारी के लिए IRCTC की वेबसाइट या ऐप चेक करें।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

