बंगाल चुनाव के मद्देनजर झारखंड सीमा पर 48 घंटे का ड्राई डे, शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध….

बंगाल चुनाव के मद्देनजर झारखंड सीमा पर 48 घंटे का ड्राई डे, शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध….

झारखंड(JHARKHAND): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के इलाकों में चुनाव के प्रभाव को देखते हुए मंगलवार से गुरुवार शाम 6 बजे तक 48 घंटे के लिए ड्राई डे घोषित किया गया है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में शराब की सभी खुदरा दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और बार में शराब की बिक्री, परोसने एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और उत्पाद विभाग की निगरानी भी बढ़ा दी गई है, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *