
सफलता बच्चों के कठिन परिश्रम व अटूट समर्पण का प्रतीक_ सुमन्त कुमार मिश्रा
धनबाद(DHANBAD):राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोकनगर धनसार ,धनबाद के 28 विद्यार्थियों ने जे ई ई मेन में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रौशन किया है । विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि सफलता बच्चों की कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण का प्रतीक है। अनुशासन ही सफलता की कुंजी है इसे छात्रों ने प्रमाणित किया है। शिक्षकों का सही मार्गदर्शन ,विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है यह। मुझे उम्मीद है कि सफल छात्र छात्राएंँ जे ई ई एडवांस्ड में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।
जे ई ई मेन में सफल विद्यार्थियों की संख्या 28 रही ऐसे और भी सफल विद्यार्थियों की जानकारी जुटाई जा रही है। सफल छात्र-छात्राओं में सम्राट कुमार 97.88, मानसी 95.8, केशव अग्रवाल 94.38,निखिल कुमार बरनवाल 92.38, आदित्य कुमार सिंह 92.14,नवनीत मानिकपुरी 90.85, अंकुश कुमार 89.30, अंकित कुमार 88.92,अनमोल 87.93,अमर सिन्हा 87.47 ,समीर कुमार 86.77, अभिषेक शर्मा 86.67, पवन कुमार 86.63, ऋषभ गुप्ता 86.62, पीयूष कुमार राम 86.57,अमरजीत कुमार महतो 86.47, कुंदन केसरी 86.00,शौर्य झा 85.41, शौर्य कुमार गुप्ता 85.00, अनुभव दुबे 85.00,अभ्यांशु सिंह 84.70, विनायक शर्मा 84.60, राजू कुमार तिवारी 84.00, सागर विश्वकर्मा 83.00, शिवेंद्र तिवारी 81.04,शुभम कुमार सिंह 80.80,संत कुमार यादव 80.50,रूपम चंद्रा ने 80.43 परसेंटाइल प्राप्त किए। विदित हो कि इनमें से अधिकांश विद्यार्थी जे ई ई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किए हैं।
विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया,अध्यक्ष बिनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव कुमार, सहसचिव दीपक रुइया ,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, विद्यालय समिति के अधिकारी एवं सदस्य गण, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन ,पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

