झामुमो का कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह, डिप्टी मेयर समेत कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित…

झामुमो का कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह, डिप्टी मेयर समेत कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेत्री डॉ. नीलम मिश्रा, डिप्टी मेयर अरुण चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान समय की कमी के कारण कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित नहीं किया जा सका था। इसलिए अब इस कार्यक्रम के माध्यम से मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जा रहा है।

वहीं महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम है कि झामुमो को धनबाद में डिप्टी मेयर पद और 8 पार्षद सीटों पर जीत मिली। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है और उन्हें सम्मानित करना जरूरी था।

डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने कहा कि वे पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *