गर्मी में यात्रियों को राहत: रेलवे चलाएगा 10 समर स्पेशल ट्रेनें, बिहार-झारखंड को भी फायदा…

गर्मी में यात्रियों को राहत: रेलवे चलाएगा 10 समर स्पेशल ट्रेनें, बिहार-झारखंड को भी फायदा…

नई दिल्ली(NEW DELHI): गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में 10 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना से पश्चिम बंगाल के बीच चलेंगी, जिससे बिहार और झारखंड के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की जानकारी:

  1. भावनगर–हावड़ा स्पेशल
    भावनगर से 27 अप्रैल को शाम 5:45 बजे प्रस्थान कर हावड़ा तीसरे दिन रात 9:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में 23 और 30 अप्रैल को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर और आसनसोल में रुकेगी।
  2. साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल
    साबरमती से 21 व 26 अप्रैल को प्रस्थान कर दुर्गापुर पहुंचेगी। वापसी 23 व 28 अप्रैल को होगी। ट्रेन अंडाल और आसनसोल में रुकेगी।
  3. वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल
    वलसाड से 21, 22 व 26 अप्रैल को प्रस्थान कर दुर्गापुर पहुंचेगी। वापसी 23, 24 व 28 अप्रैल को होगी।
  4. उधना–दुर्गापुर स्पेशल
    उधना से 21, 22, 23, 25 व 27 अप्रैल को विभिन्न समय पर ट्रेनें चलाई जाएंगी। वापसी भी निर्धारित तिथियों पर दुर्गापुर से होगी।
  5. नांदेड़–आसनसोल स्पेशल
    नांदेड़ से 21 अप्रैल को प्रस्थान कर आसनसोल पहुंचेगी। वापसी 23 अप्रैल को होगी।
  6. चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल
    चारलापल्ली से 23 व 30 अप्रैल को प्रस्थान कर मधुपुर पहुंचेगी। वापसी 24 अप्रैल और 1 मई को होगी।
    इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं कुछ ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन समर स्पेशल ट्रेनों से खासकर पूर्वी भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही त्योहार और छुट्टियों के दौरान भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *