WB NEWS ANP:पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच झारखंड के मंत्री इरफ़ान ने एक ऐसा तस्वीर साझा की है जिसमें अधीर रंजन चौधरी के घर में काबा और शिव की एक साथ तस्वीर लगी है..उन्होंने इसे अनोखा बताया है…
यह तस्वीर सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहज़ीब और मोहब्बत की सबसे खूबसूरत मिसाल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Adhir Ranjan Chowdhury साहब और उनकी धर्मपत्नी के साथ उनके घर पर ली गई यह तस्वीर उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब है, जो धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाने की कोशिश करते हैं।
तस्वीर में एक ओर मक्का-मदीना की झलक है, तो दूसरी ओर भगवान शिव की छवि—यही है हमारे देश की असली पहचान, जहां अलग-अलग आस्थाएं होते हुए भी दिल एक साथ धड़कते हैं। हमारा हिंदुस्तान हमेशा से भाईचारे, अपनापन और एकता का प्रतीक रहा है। आज़ादी की लड़ाई के समय भी हम सब एक थे—न हिंदू, न मुसलमान—बस हिंदुस्तानी थे, और अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़े थे।
लेकिन आज, उसी अंग्रेज़ी सोच और बांटने वाली विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली BJP Jharkhand Bharatiya Janata Party (BJP) जिस तरह से लोगों की भावनाओं पर हमला कर रही है, उनके विश्वासों को ठेस पहुंचा रही है और दो भाइयों के बीच नफ़रत फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, वह बेहद चिंताजनक है। झूठे और भ्रामक आरोप लगाकर समाज को बांटने की यह राजनीति देश के लिए खतरनाक है।
याद रखिए—नफ़रत से दिल नहीं जीते जा सकते, दिल सिर्फ मोहब्बत से जीते जाते हैं।
अगर कोई समाज को बांटने की कोशिश करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा।
आइए, हम सब मिलकर फिर से उसी एकता, भाईचारे और मोहब्बत वाले हिंदुस्तान को मजबूत करें—जहां हम साथ रहें, साथ बढ़ें और एक-दूसरे का सम्मान करें।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

