झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार, लू का येलो अलर्ट जारी…

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार, लू का येलो अलर्ट जारी…

रांची(RANCHI): झारखंड में गर्मी ने अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में 42.6 डिग्री और बोकारो में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा देवघर में 41.1 डिग्री, कोडरमा में 40.0 डिग्री और पश्चिमी सिंहभूम में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अन्य जिलों की बात करें तो हजारीबाग में 39.7 डिग्री, गुमला में 39.0 डिग्री, लोहरदगा में 38.3 डिग्री, खूंटी में 37.2 डिग्री, सिमडेगा में 36.0 डिग्री और गोड्डा में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश से आंशिक राहत भी मिली है। सिमडेगा में 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि खूंटी में भी छिटपुट बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अप्रैल को रांची, बोकारो और धनबाद सहित कई जिलों में लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 23 और 24 अप्रैल को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। वहीं, 25 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है।
इसी बीच बिहार में भी हीटवेव का असर देखा जा रहा है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *