DESK: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है।
19 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। इस पोस्ट को और भी खास बनाता है उनकी बेटी दुआ की पहली झलक।
पोस्ट में छोटी दुआ को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट नजर आ रहा है। यह क्यूट मोमेंट देखते ही फैंस और सेलेब्स ने प्यार और बधाइयों की बौछार कर दी।
परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं।
कुछ सालों की डेटिंग के बाद दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली में शादी की थी, जो सिंधी और कोंकणी दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
