सरायढेला में अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल बॉक्स में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर ख़ाक…

सरायढेला में अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल बॉक्स में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर ख़ाक…

धनबाद(DHANBAD): शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिग बाजार के समीप चाणक्या नगर में रविवार की रात एक अपार्टमेंट के पैनल रूम में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार चाणक्य नगर स्थित अनिरिद्ध अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते आग अन्य मीटरों तक पहुँच गई। धुँआ उठता देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। हालांकि शहर में भीषण जाम होने की वजह से दमकल की गाड़ी लगभग 45 मिनट की देरी से पहुँची। तबतक स्थानीय लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया था। वही आगलगी की घटना की हजारों की संपत्ति जलकर ख़ाक हो गई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *