DESK: प्रधानमंत्री Narendra Modi के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बिल का विरोध कर विपक्ष ने “पाप” किया है और उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी।
पीएम के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें तथ्यों से परे हैं और विपक्ष हमेशा महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रहा है।
वहीं, अन्य विपक्षी नेताओं ने भी सरकार को घेरा। कई नेताओं का कहना है कि महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है, जबकि असल मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच यह टकराव आने वाले चुनावों में बड़ा मुद्दा बन सकता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

