धनबाद(DHANBAD): जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में नगर,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षो की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों सहित सभी विधानसभा प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला के अंचल एंव प्रखंड कार्यालयों व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने, आउटसोर्सिग कंपनीयो के द्वारा एन आईटी एक्ट का उलंघन , धनबाद जिला में प्रदुषण , रैयतो जमीन मालिको पर माइनिंग कंपनियों के द्वारा बम और गोली चलाकर दबंगई कर मारपीट के खिलाफ जोरदार आनदोलन करने प्रखंड एवं नगर स्तर पर “संवाद सह SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करना एवं उसकी तिथियों की घोषणा करना था।
धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी । उन्होने कहा सीओ और बीडीओ कार्यालय के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वैसे अधिकारीयो को चिंहीत कर घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा जिला प्रशासन के अधिकारी इंडिया गठबंधन की सरकार को बदनाम कर रहे हैं हमारे प्रखंड नजर अध्यक्षो को भ्रष्ट अधिकारीयो द्वारा अपमानित किया जाता है कांग्रेस इसे बर्दास्त नही करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा जल्द ही कांग्रेस जिला उपायूक्त कार्यालय और प्रखंड कार्यालयों पर विरोध प्रर्दशन करगी।
सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यक्रम तय किए गए:
24 अप्रैल 2026, प्रातः 10:30 बजे – सिन्दरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यक्रम
25 अप्रैल 2026, प्रातः 10:30 बजे – झरिया नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यक्रम
25 अप्रैल 2026, सायं 5:00 बजे –
केन्दुआ करकेन्द (नगर कांग्रेस कमेटी) द्वारा संवाद कार्यक्रम…
26 अप्रैल 2026 – धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यक्रम
27 अप्रैल 2026 – गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यक्रम
28 अप्रैल 2026, प्रातः 10:30 बजे – भुली नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यक्रम
29 अप्रैल 2026 – धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा संवाद कार्यक्रम
30 अप्रैल 2026 – बाघमारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा डुमरा गेस्ट हाउस में संवाद कार्यक्रम
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर जनता के साथ संवाद बढ़ाने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री मुख्तार खान, मोहम्मद कयूम खान, भोलानाथ सिंह, अवध नारायण प्रसाद, शाहिद कमर, महेंद्र दुबे, सुखदेव महतो, मधुसूदन मोदक, आशीष सिंह, सुखदेव हांसदा, राहुल राज, मृत्युंजय कुमार सिंह, नवीन कुमार पासवान, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार हांडी, बलराम महतो, गंगा वाल्मीकि, राज बिहारी यादव, संतोष मोदक, काजल धीवर , शशि भूषण तिवारी, भगवान दास, श्याम कुमार शाव, योगेश रजक, मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

