नोएडा हिंसा मामले में झारखंड का पूर्व छात्र आदित्य आनन्द की तलाश जारी…उसके दो साथी गिरफ़्तार…

नोएडा हिंसा मामले में झारखंड का पूर्व छात्र आदित्य आनन्द की तलाश जारी…उसके दो साथी गिरफ़्तार…

नोएडा में वेतन वृद्धि प्रदर्शन के हिंसक होने का मुख्य साजिशकर्ता जमशेदपुर एनआईटी का पूर्व छात्र आदित्य आनंद है। पुलिस ने दो अन्य आरोपी रूपेश रॉय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आदित्य फरार है।

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन का मुख्य सूत्रधार जमशेदपुर एनआईटी (एनआईटी) का पूर्व छात्र आदित्य आनंद है। पुलिस ने हिंसा के तीन मुख्य आरोपितों की पहचान की है, जिनमें दो गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि आदित्य अभी फरार है। इस दंगे को भड़काने में पाकिस्तान से संचालित दो एक्स (ट्विटर) अकाउंट की भी बड़ी भूमिका सामने आई है।

नोएडा के फेज-2 (होजियरी कॉम्प्लेक्स) में सोमवार को कंपनी मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। यहां जमकर पत्थरबाजी और वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि यह कोई अचानक हुआ विरोध नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। इस पूरी हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता हजारीबाग का रहने वाला और जमशेदपुर एनआईटी से बीटेक पास आदित्य आनंद है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *