मेयर संजीव सिंह की पहल: अब QR कोड से दर्ज करें अपनी समस्या, घर बैठे मिलेगा समाधान…

मेयर संजीव सिंह की पहल: अब QR कोड से दर्ज करें अपनी समस्या, घर बैठे मिलेगा समाधान…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं को और आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर अब शहरवासियों के लिए QR कोड आधारित शिकायत प्रणाली शुरू की गई है।

अब जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आपको दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। बस अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी शिकायत दर्ज करें।

यह नई पहल न सिर्फ समय की बचत करेगी, बल्कि शिकायतों के त्वरित निपटारे में भी मददगार साबित होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *