जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश…

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में जमाबंदी रद्द करने, ग़ैराबद सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, भूमि को NGDRS से मुक्त करने, आपसी पारिवारिक विवाद, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मंईया सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, म्यूटेशन, रैयत तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मारपीट, धमकी, आर्म्स लाइसेंस, छात्रवृत्ति केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, समेत कई अन्य शिकायतें तथा आवेदन प्राप्त हुई।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *