बंगाल चुनाव से पहले सियासी तंज: सायोनी घोष ने अमित शाह पर साधा निशाना…

बंगाल चुनाव से पहले सियासी तंज: सायोनी घोष ने अमित शाह पर साधा निशाना…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है।

इसी बीच टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “4 तारीख को कहीं मत जाइए, पश्चिम बंगाल में ही रहिए, क्योंकि उस दिन यहां हरे रंग का अबीर खेला जाएगा।”

सायोनी घोष का यह बयान साफ तौर पर चुनावी नतीजों की ओर इशारा करता है, जहां उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी रणनीति और जोश के साथ मैदान में उतरी है और जनता का समर्थन उनके साथ है।
जनसभा के दौरान उनका अंदाज भी चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने अपने भाषण में गीत और हिंदी शायरी का इस्तेमाल कर माहौल को उत्साहित कर दिया, जिससे वहां मौजूद समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में किसका दावा सही साबित होता है—भारतीय जनता पार्टी का सत्ता परिवर्तन या ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की वापसी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *