रांची डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामला :बंगाल से गिरफ्तार किए गए दानिश से झारखंड पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ…

रांची डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामला :बंगाल से गिरफ्तार किए गए दानिश से झारखंड पुलिस रिमांड पर लेकर कर रही है पूछताछ…

रांची(RANCHI): रांची पुलिस ने मास्टर इन डेंटल सर्जरी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी दानिश को बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। आरोपी को रांची लाकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा को जन्मदिन पार्टी में नशा देकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता की हालत गंभीर है। रांची में मास्टर इन डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस रांची पहुंच गई है। आरोपित दानिश से थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी बंगाल से हुई है।
आरोपित को पहले बंगाल कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद रिमांड पर लेकर उसे रांची लाया गया है। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद बंगाल भाग रहा था। लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे बंगाल में गिरफ्तार कर लिया गया। बंगाल में गिरफ्तार होने के बाद उसे बंगाल में कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद उसे रांची लाया जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि साथ बर्थडे पाटी में नशा का सेवन कराकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। पिज्जा में कुछ मिला कर मिलाने खिलाने का आरोप है। युवती जमशेदपुर की रहने वाली है और वर्तमान में रांची में रहकर पढ़ाई कर रही है।

उसने पुलिस को बताया था कि वह एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। वहां कथित रूप से उसे खाने के बाद चक्कर और नशे जैसा महसूस होने लगा। इसके बाद उसकी स्थिति का फायदा उठाकर एक युवक दानिश द्वारा उसके जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। आर्किड अस्पताल में युवती ने पुलिस को बयान दिया था कि उसके साथ जबरन इस घटना को अंजाम दिया गया है। अस्पताल में युवती की स्थिति ठीक नहीं है।vडाक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुूक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ के बाद उस जेल भेजा जाएगा। वारदाता से पहले दो और लड़के साथ थे, पुलिस अभी इस मामले पर कुछ नहीं कह रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *