झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के बहरागोड़ा इलाके में एक बार फिर संदिग्ध सिलेंडर बम मिलने से सनसनी फैल गई है। पिछले कुछ दिनों से यह क्षेत्र लगातार ऐसे मामलों को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल है।
बताया जा रहा है कि 17 मार्च को पानीपाड़ा गांव के पास नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था। इसके बाद 24 मार्च को इसी इलाके से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक शक्तिशाली अमेरिकी बम भी मिला था, जिसने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी थी।
ताजा मामले में संदिग्ध सिलेंडर बम मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। पूरे इलाके को घेरकर जांच की जा रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। लगातार मिल रहे विस्फोटकों को लेकर जांच एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
फिलहाल, इलाके में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने की मांग कर रहे हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

