कानपुर के फूलबाग में भीषण अग्निकांड: 32 दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर धमाकों से मचा हड़कंप…

कानपुर के फूलबाग में भीषण अग्निकांड: 32 दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर धमाकों से मचा हड़कंप…

कानपुर(KANPUR): कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फूलबाग इलाके में सोमवार शाम एक भीषण आग ने तबाही मचा दी। सब्जी मंडी के पास अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 32 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक पांच सिलिंडर धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।
फिलहाल, इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *