सिंदरी(SINDRI): विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, धनबाद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी सम्मिलित हुई।।
इस अवसर पर पार्टी का ध्वज फहराया गया, धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय ढुल्लू महतो धनबाद के लोकप्रिय विधायक माननीय राज सिन्हा , महानगर जिलाध्यक्ष सरवन राय , ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुम्भकार, सहित अनेक गणमान्य एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
यह दिवस केवल एक स्थापना दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्पों को पुनः दोहराने का प्रेरणादायी के रूप में मनाया गया।
उपस्थित लोगों ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा निरंतर देश को विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।
आइए, हम सभी मिलकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

