शक की आग में उजड़ा घर, पत्नी को मा’र डाला…

शक की आग में उजड़ा घर, पत्नी को मा’र डाला…

बिहार(BIHAR): बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बेलारी पंचायत का गैंगारही वार्ड में रहने वाली 39 साल की त्रिफुल देवी को मार डाला गया। इल्जाम है कि पति सुरेश ऋषिदेव ने अवैध संबंध के शक में इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। त्रिफुल देवी तब अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। बीती देर रात करीब 12 बजे घर में मासूम बच्चे नींद में थे। उसी वक्त पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया।

मौके पर पहुंची बिहार पुलिस
हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर से करीब 200 मीटर दूर बांस की झाड़ी में ले जाकर गड्ढा खोदा और दफना दिया। अगले दिन सुबह जब बच्चों की आंख खुली, तो मां घर में नहीं थी। घबराये बच्चों ने मामा को खबर दी। खोजबीन शुरू हुई और गांव वालों की जुबान से निकली एक बात ने सब कुछ उजागर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *