राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सनी सिंह का एनकाउंट…

राहुल दुबे गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सनी सिंह का एनकाउंट…

रामगढ़(JHARKHAND): रामगढ़ पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में गिरोह का कुख्यात अपराधी सनी सिंह मारा गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि राहुल दुबे गिरोह के सदस्य इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की।
इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान गिरोह का कुख्यात अपराधी सनी सिंह गोली लगने से घायल हुआ, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सनी सिंह कई आपराधिक मामलों में वांछित था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस एनकाउंटर को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *