झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IIT-ISM धनबाद में “IInvenTiv 2026” का किया उद्घाटन…

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IIT-ISM धनबाद में “IInvenTiv 2026” का किया उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar आज Indian Institute of Technology (Indian School of Mines), Dhanbad में आयोजित “IInvenTiv 2026” कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का रिसर्च और डेवलपमेंट मेला है, जिसका उद्देश्य देश में नवाचार और तकनीकी विकास को नई दिशा देना है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया और छात्रों, शोधकर्ताओं तथा स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
“IInvenTiv 2026” के मंच पर उद्योग और अकादमिक जगत को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नई तकनीकों को सीधे बाजार तक पहुंचाया जा सके।

इस आयोजन में कई स्टार्टअप्स अपने इनोवेटिव आइडियाज प्रस्तुत कर रहे हैं, वहीं विभिन्न संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते भी किए जा रहे हैं।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारत को नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *