कोयलांचल पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन…

कोयलांचल पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन…

धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने कहा- पत्रकारों का सम्मान हमारा संकल्प

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल पत्रकार संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रमाण-पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने की, जबकि संचालन चेतनारायण कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहापौर अरुण कुमार चौहान उपस्थित रहे। समारोह में धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें संघ की जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दीं। महापौर संजीव सिंह ने कहा कोयलांचल पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। संगठन की राह कठिन परिस्थितियों से भरी होती है, लेकिन साथ चलने वाले साथी ही इसे मजबूत बनाते हैं। पत्रकार बंधुओं का सम्मान मेरे लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगा। बिना किसी व्यवस्था के भी सच्ची खबर जनता तक पहुंचाना पत्रकारों की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया की पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं। कोयलांचल पत्रकार संघ को जो भी सहयोग संभव होगा, धनबाद नगर निगम की ओर से पूरा किया जाएगा। उपमहापौर अरुण कुमार चौहान ने कहा कोयलांचल पत्रकार संघ द्वारा मुझे सम्मानित करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मेरी शुभकामनाएं। धनबाद नगर निगम को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें पत्रकार बंधुओं का सहयोग अमूल्य रहेगा। ज्ञात हो कि कोयलांचल पत्रकार संघ का चुनाव 29 मार्च को चुनाव समिति की निगरानी में गुप्त मतदान के माध्यम से संपन्न हुआ था। जिसमें संरक्षक चन्द्र देव मिश्रा, अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय, महामंत्री मो. मुख़्तार अहमद, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष मो. एहसान अंसारी, अनुशासन समिति अध्यक्ष सन्नी शर्मा निर्वाचित हुए थे। समारोह में पार्षद अलीम अंसारी, पार्षद मुनिलाल रविदास, पार्षद चंदन महतो, पार्षद जय कुमार, पार्षद डॉ. बीरेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सोनू गोराई, यूनियन प्रतिनिधि अनिल सिंह, धर्मेंद्र राय, अमरजीत यादव, झरिया प्रेस क्लब से शैलेंद्र जैसवाल सहित संघ के सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *