होमगार्ड बहाली को लेकर उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक…

होमगार्ड बहाली को लेकर उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक…

शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा लेखन क्षमता की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ किया बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भौतिक निरीक्षण

कल शाम तक रनिंग ट्रैक समेत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

धनबाद(DHANBAD): जिले में होमगार्ड (गृह रक्षक) के रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया को पारदर्शी और कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान दिनांक 06 अप्रैल 2026 से होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा लेखन क्षमता परीक्षा की तैयारियों को लेकर रनिंग ट्रैक की स्थिति की समीक्षा, प्रतिदिन एनआईसी में रिजल्ट प्रकाशन करने पर चर्चा, स्टेडियम लेआउट की समीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण, सीसीटीवी की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, डबल लेयर एडमिट कार्ड की पहचान पत्र के साथ मिलान करने पर चर्चा, प्रवेश और निकास की व्यवस्था, पंजीकरण काउंटर पर व्यवस्था, वेटिंग एरिया, पानी, शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल की व्यवस्था, समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शारीरिक जांच परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से तकनीक आधारित होगा। दौड़ के लिए चिप सिस्टम का उपयोग किया जाएगा ताकि परिणामों में किसी भी प्रकार की मानवीय त्रुटि या पक्षपात की गुंजाइश न रहे। यह परीक्षा बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी जहां पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही रनिंग ट्रैक का भौतिक निरीक्षण कर जिला खेल पदाधिकारी को कल तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, के अलावा जिला के कई अन्य प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *